फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइमरी स्कूल तारनपुर में नहीं बना एमडीएम, भूखे लौटे बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नियामताबाद। प्राथमिक स्कूल तारनपुर के बच्चे बिना भोजन किए ही घर लौट गए। बुधवार को वहां समर कैंप चल रहा था, इस दौरान स्कूल में तैनात कुछ शिक्षिकाओं ने रसोइयों को डांट दिया था इससे क्षुब्ध होकर गुरुवार को खाना बनाने नहीं गई।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से नए सत्र में इस स्कूल को अंग्रेजी माध्यम से चलाया जा रहा है। इन स्कूलों में शासन के निर्देश पर समर कैंप चलाया जा रहा है। इसी दौरान रसोईयों और शिक्षिकाओं के बीच किसी बात पर कहासुनी हो गई। रसोईयों का कहना है हेडमास्टर के न रहने पर शिक्षिकाएं ठीक व्यवहार नहीं करती हैं। बुधवार को हेडमास्टर रिंकू सिंह बच्चों का बैग लाने बीआरसी पर गई थी। वहां से लौटी तो रसोईयों ने उनसे शिकायत की। समर कैंप में बच्चे मिट्टी से खिलौने आदि बना रहे थे। सफाई न होने पर शिक्षिकाओं ने डांट दिया था इससे नाराज होकर चली गई। इसकी शिकायत एबीएसए सुरेश से की गई है। हेडमास्टर का कहना है कि पहले भी रसोईयां नाराज होकर जा चुकी हैं। ग्राम प्रधान पति प्रदीप के समझाने के बाद खाना बनना शुरू हुुआ था। इसकी शिकायत बीएसए भोलेंद्र प्रताप से भी की जा चुकी है। एबीएसए सुरेश कुमार का कहना है कि हेडमास्टर ने खाना न बनाने की सूचना दी है। ग्राम प्रधान से कहा गया है कि वे रसोईयों को बुलाकर खाना बनवाएं। वहां एक शिक्षामित्र तैनात हैं, पहले कुछ विवाद हुआ था अब उनका स्थानांतरण दूसरे विद्यालय पर किया जा चुका है। शुक्रवार से स्कूल पर खाना बनाया जाएगा और बच्चों को वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें