चंदौली। देश के एक लाख गांव में मार्च 2019 तक थ्री जी नेटवर्क की सुविधा मिलेगी। इसका लाभ चंदौली जिले के 734 ग्राम पंचायतों में दिसंबर तक थ्री जी नेटवर्क से जोड़ा जाएगा। इसके लिए दूर संचार विभाग बड़े-बड़े टावर लगाने के साथ ही उसकी क्षमता भी बढ़ा रहा है। यह जानकारी गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों का हाल जानने के बाद रेल राज्य, दूर संचार मंत्री मनोज सिंहा ने पत्रकारों को दी।
उन्होंने बताया कि पिछड़े जिले को विकास के रुप में देश के सबसे अगले पक्ति में खड़ा करना केंद्र सरकार का सपना है। जिसे हर हाल में पूरा किया जाएगा। वहीं दूर संचार विभाग द्वारा पुराने नंबरों के खो जाने के बाद उसे पुन: लेने के लिए जो परेशानी उठानी पड़ती है। उसके निवारण के लिए उन्होंने दूर संचार विभाग के कार्यालय पर इसकी व्यवस्था अगले माह से शुरू कराने की तैयारी है। इसके साथ ही विद्यालयों, पुलिस स्टेशनों को वाई-फाई कनेक्टविटी से जोड़ने की योजना है, इसे भी अमल में लाया जाएगा। गुरुवार को जिले के नोडल मंत्री के रुप पहले दौरे पर आए केंद्रीय राज्य मंत्री ने अधिकारियों से निति आयोग के तहत विकास कार्य के लिए तैयार योजनाओं को भी देखा। साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में जिलाधिकारी द्वारा प्रोजेक्टर के माध्यम से शिक्षा देने की योजना की सराहना करते हुए इसे जल्द ही लागू कराने का आश्वासन दिए। इस दौरान जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल, एडीएम राजस्व बच्चालाल मौजूद रहे।