मुगलसराय। औद्योगिक नगर क्षेत्र में सीमेंट एसोसिएशन की ओर की गई छापेमारी में ब्रांडेड कंपनियों की बोरी में मिलावटी सीमेंट बरामद होने के बाद से इसकी खपत को लेकर सवाल खड़े होने शुरू हो गए हैं। एसोसिएशन के रवि सिंह चौहान के अनुुसार मुनाफा कमाने के लिए कम ग्रेड के सीमेंट ज्यादातर सरकारी ठेको में खपा दिए जाते हैं।
सीमेंट एसोशिएन के मैनेजर रवि सिंह चौहान ने बताया कि ब्रांडेड कंपनियों की बोरियों में मिलावटी सीमेंट भरे जाने की मिल रही शिकायतों पर सीमेंट एसोसिएशन ने ठोस कार्रवाई करने के निर्णय लिया था। बताया कि क्षेत्र में लगातार डीलरों की ओर से ब्रांडेड सिमेंट की खपत कम होने की शिकायतें मिल रही थी। इसके बाद इस प्रकरण में टीम बनाकर कार्रवाई की गई थी। बताया कि बेहतर सीमेंट 43 ग्रेड का होता है। जबकि मिनी प्लांटों में सतना व आसपास के क्षेत्रों से कच्चा माल मंगवा कर उसे मानकों विपरीत तैयार किया जाता है और ब्रांडेड कंपनियों के बोरो में भरकर ऐसे स्थानों पर सप्लाई किया जाता है जहां से इसकी पकड़ न हो सके। कई सरकारी ठेको में ब्रांडेड कंपनी के नाम पर ऐसे सीमेंट का इस्तेमाल किया जाता है। वहीं दूसरी तरफ नगर के आशीष, विवेक, उत्तम, सूरज, पवन आदि का कहना रहा कि ब्रांडेड बोरो में मिलावटी सीमेंट बरामद होने के बाद से इस बात पर शक हो रहा है कि कहीं ऐसा तो नहीं कि बाजार से जो सीमेंट उन्होंने खरीदा हो वह भी मिलावटी मिला हो।