फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात महीने में कैसे बनेंगे 24 हजार शौचालय

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सकलडीहा। स्थानीय विकास खंड के 104 गांवों को खुले में शौच मुक्त करना मुश्किल है। सात माह में 24 हजार शौचालय बनाना चुनौती है। पिछले चार वर्षों में 32 हजार शौचालय बनाए जाने थे लेकिन अब तक मात्र सात हजार 752 शौचालय ही बनाए जा सके हैं। यह तब है जब दो अक्तूबर 2018 तक पूरे प्रदेश को ओडीएफ बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

अक्तूबर 2014 से ग्रामीण स्वच्छता मिशन के तहत हर गांवों को खुले में शौच से मुक्त बनाने का अभियान शुरू है। इस क्रम में विकास खंड में 32 हजार शौचालय निर्माण का जिम्मा ब्लाक के पंचायत विभाग के अधिकारियों को सौंपा गया। विभिन्न जागरूकता अभियान चलाकर साम हजार 752 शौचालय का निर्माण कराया गया। शेष 24 हजार 248 शौचालय निर्माण से पूर्व बनाने का निर्देश जारी हुआ है। इसे लेकर अधिकारियों में खलबली मची है। इस संबंध में बीडीओ श्रवण कुमार राय ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा शौचालय निर्माण की प्रगति के लिये 28 मार्च को वीडियों कांफ्रेसिंग कर निर्देश दिया गया है। जल्द ही बाकी शौचालय निर्माण कार्य को पूरा करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें