टांडाकला।मारुफपुर स्थित जटाधारी महाविद्यालय में गुरुवार को सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि यूनियन बैंक मारुफपुर के शाखा प्रबंधक अभिनव दूबे ने सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप जला कर किया। इस दौरान महाविद्यालय की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति किया। इस दौरान स्वच्छता रैली निकालकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
बैंक के शाखा प्रबंधक अभिनव दूबे ने कहा हमारा देश विश्व में एक युवा देश के रुप में जाना जाता है। क्योंकि भारत में विश्व के अनुपात में युवाओं की संख्या सबसे अधिक है। कहा कि अगर युवाओं को सही समय पर सही दिशा निर्देश दिया जाए तो तरक्की के रास्ते पर अग्रसर हो जाएंगे। इसके पूर्व महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रैली निकालकर नदेसर, मझिलेपुर, शेरपुर, हुसेपुर, रमदत्तपुर का भ्रमण किया और लोगों को अपने घर के आस पास स्वच्छता रखने पर जोर दिया। इस दौरान संस्था के निदेशक डा. शिवनाथ सिंह, प्राचार्य डा. अनिल सिंह, मैक्सवेल हास्पिटल के प्रबंधक डा. केएन पांडेय, धीरेंद्र पांडेय, डा. राजेश शर्मा, अनिल ओझा, डा. विनोद कुमार यादव, रविंद्र कुमार सहित सैकड़ो छात्र छात्राएं मौजूद रहे।