फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निखिल और उत्कर्ष को मिला उत्कृष्ट प्रदर्शन सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मुगलसराय। पूर्व मध्य रेलवे इंटर कॉलेज के चार छात्रों को शिक्षा और खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सीबीएसई ने प्रमाण पत्र दिया है। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी अजीत कुमार सिंह ने मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले निखिल कुमार मिश्र और उत्कर्ष सिंह निराला तथा खेल क्षेत्र में राजेश्वर सिंह व संध्या पटेल को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस मौके पर वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी अजीत कुमार ने कहा कि लक्ष्य के प्रति समर्पित इंसान के लिए विफलता जैसी कोई चीज नहीं होती। विद्यालय के प्राचार्य मेजर अमरेंद्र सिंह ने कहा कि आज के छात्र कॉलेज और राष्ट्र के भविष्य हैं। कहा कि ये छात्र ईमानदारी और निष्ठा के साथ अध्ययन करते हुए अपने लक्ष्य को प्राप्त करेंगे और कॉलेज का मान बढ़ाएंगे। इस मौके पर मंडल कार्मिक अधिकारी चंद्रशेखर आजाद व शिक्षक सुनील सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें