फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब जनपद में जमा हो रहा है चालान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मुगलसराय । ग्रामीण डाक सेवक भर्ती फार्म भरने वाले जनपद के अभ्यर्थियों को अब चालान जमा करने वाराणसी नहीं जाना पड़ेगा । पोस्टमास्टर जनरल केके भगत के निर्देश पर जनपद के चंदौली, सकलडीहा और मुगलसराय स्थित उप डाकघर में शनिवार से चालान जमा किए जाने की सुविधा शुरु हो गई । इस दौरान मुगलसराय उप डाकघर में 27 अभ्यथियों ने अपना चालान जमा किया ।
विज्ञापन

ग्रामीण डाक सेवा पर बड़े पैमाने पर भर्ती निकली है। जिसमें जनपद के युवा की काफी रुचि दिखा रहे है लेकिन भर्ती फार्म भरने के लिए चालान जमा करने के लिए जनपद चंदौली के युवाओं को वाराणसी जाना पड़ रहा था वहीं नौगढ़, धीना, धानापुर, नौबतपुर आदि इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए यह और भी अधिक कठिन कार्य हो गया था । इस समस्या को पिछले दिनों सामाजिक कार्यकर्ता राजीव कुमार ने पोस्टमास्टर जनरल केके भगत के मुगलसराय स्थित पोस्ट आफिर पर आगमन के दौरान उनके समक्ष रखा था । जिसपर उन्होंने इसका हल निकालने का आश्वासन दिया था । शुक्रवार की देर शाम चालान जमा किए जाने के बाबत परमिशन आने के बाद शनिवार को सुबह पोस्ट आफिस खुलने के बाद चालान जमा किए जाने का कार्य शुरु किया गया । उप डाकपाल राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि पहले दिन कुल 27 फार्म का चालान जमा किया गया है। आगे भी चालान जमा किए जाने का कार्य चलता रहेगा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें