फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की परीक्षा में छात्रों के लिए आधार अनिवार्य किए जाने से परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कंदवा। प्रदेश सरकार के यूपी बोर्ड की हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं को परीक्षा देने के लिए आधार कार्ड अनिवार्य किए जाने के निर्देश के बाद शिक्षकों और अभिभावकों की सक्रियता काफी बढ़ गई है। बहुत से छात्र- छात्राओं के आधार कार्ड अब तक नहीं पाये हैं। जिससे परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन

सरकारी सुविधाओं को लेने के लिए आधार कार्ड पहले से ही अनिवार्य था। अब सरकार ने परीक्षाओं के लिए भी आधार कार्ड को अनिवार्य कर दिया है। प्रमुख सचिव शिक्षा के इस संबंध में आदेश मिलते ही शिक्षा विभाग परीक्षार्थियों के आधारकार्ड को लेकर सक्रिय हो गया है। सभी माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने अपने स्कूलों के विद्यार्थियों को आधार कार्ड की अनिवार्यता की जानकारी दें। जिन परीक्षार्थियों ने अब तक आधार कार्ड नहीं बनवाया है, उन्हें परीक्षा शुरू होने से पहले बनवाने का निर्देश दिया गया है। यूपी बोर्ड की परीक्षाएं छह फरवरी से शुरू होनी है। सर्वोदय इंटर कालेज अरंगी के प्रधानाचार्य डाक्टर कृष्ण कान्त तिवारी और प्रगतिशील इंटर कालेज अमड़ा के प्रधानाचार्य वीरेेंद्र सिंह ने बताया कि सभी विद्यार्थियों का आधार कार्ड शीघ्र बनवा लिए जांए, विद्यालय ने इसकी कवायद शुरू कर दी है। आधार कार्ड बनवाने के लिए विद्यालय में शिविर के आयोजन पर भी विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें