फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घंटे से ठप है सैकड़ो गांवो की विद्युत आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शिकारगंज। स्थानीय क्षेत्र के हेतिमपुर स्थित जागेश्वरनाथ विद्युत उपकेन्द्र से संचालित शिकारगंज तथा सिकंदरपुर फीडर के सैकड़ों गांवो की बिजली 24 घंटे से ठप है। जिससे लोग उमस भरी गर्मी तथा पेयजल सहित सिंचाई की समस्याओं से बेहाल हैं। बिजली की लगातार कटौती से लोगों में काफी गुस्सा है।
विज्ञापन

जागेश्वरनाथ विद्युत उपकेंद्र से सिकंदरपुर फीडर पर शेरपुर, भीषमपुर, भटवारा कलां, पिपरियां, रामपुर, राम लक्ष्मणपुर, मैनपुर, पर्वतपुर, बैरी, बीकापुर, हिनौती, बरौझी, साराडीह, गढ़वा, मझगाई, पचफेड़िया सहित तमाम गांव तथा शिकारगंज फीडर पर नेवाजगंज, हेतिमपुर, कुशही, बोदलपुर, करवंदिया, बलिया खुर्द, बलिया कलां, नौडिहा, उचेहरा, गायघाट, सहामदपुर, अमरा दक्षिणी, सदापुर, लठिया, हिनौती दक्षिणी, चतुरीपुर सहित तमाम गांवों को बिजली की आपूर्ति होती है। मंगलवार की देर शाम लगभग मेन सप्लाई अचानक ठप हो गई। जिससे जागेश्वरनाथ उपकेंद्र से जुड़े सैकड़ों गांवों में अंधेरा छा गया है। बिजली की किल्लत से गर्मी की उमस तथा नागरिकों सहित पशुओं को पेयजल न मिलने से संकट बन गया है। वहीं बिजली की किल्लत से किसानों की सिंचाई ही चरमरा गई। समाचार लिखे जाने तक विद्युत सप्लाई ठप रहा। अवर अभियंता शकील अहमद अंसारी ने बताया कि चुनार से अहरौरा की मेन लाईन में खराबी के कारण बिजली की समस्या उत्पन्न हुई है। आपूर्ति बहाल करने के लिए लाईन पर कर्मचारी कार्य कर रहे हैं। जल्द ही अ बहाल कर दी जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें