फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयंती पर लोकनायक जयप्रकाश नरायन को याद किया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मुगलसराय। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की ओर से नगर के वृंदावन कालोनी स्थित शैलेंद्र गुप्ता के आवास पर लोकनायक जयप्रकाश नरायन की जयंती पर उन्हें याद किया गया। इस मौके पर हुई गोष्ठी में लोकनायक के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरूआत भगवान चित्रगुप्त की पूजा ओर लोकनरायन जयप्रकाश के चित्र पर माल्यार्पण कर हुआ। संगठन के प्रदेश महामंत्री आरुणीचंद्र सिन्हा ने कहा की जयप्रकाश नरायन के त्याग के कारण लोग उन्हें याद करते हैं। राकेश श्रीवास्तव ने कहा की आजद भारत में राजनीति की नई तस्वीर जयप्रकाश ने बनाई। इसलि वे आज भी प्रासंगिक है। संचालन करते हुये अभिषेक नरायन ने कहा की लोकनायक की जन्म उपाधि एक मात्र राजनेता जयप्रकाश नारायण को ही प्राप्त है। अध्यक्षता करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने कहा की जयप्रकाश बाबू सच्चे समाजवादी थे। उन्होंने देश मे पहली बार कांग्रेस मुक्त भारत का सपना सकार किया था। अक्षय सिन्हा ने कहा की वे अग्रणी श्रेणी के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे। विशेषशील बंदे ने कहा की जयप्रकाश नारायण सामाजिक चेतना एवं संबंधों के प्रति विशेष रुचि रखते थे। वे आधुनिक भारत के नायक थे। इस अवसर पर बीके सिन्हा, बिपिन कुमार सिन्हा, प्रकाश, संजय, गिरीश श्रीवास्तव, देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, विक्रम, विकास आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें