फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी की मांग को लेकर किसानों का अनिश्चितकालीन धरना शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कंदवा। भाकियू और क्षेत्रीय किसानों द्वारा जिला प्रशासन को दिए गए समय तक टेल तक पानी नही पहुंचने पर सोमवार को असना गांव के पास किसान जिला प्रशासन के खिलाफ धरने पर बैठ गए। जबकि देर शाम तक किसी जनप्रतिनिधि और अधिकारी के मौके पर नहीं पहुंचने पर किसानों में गुस्सा है। किसानों ने मंगलवार से नरवन क्षेत्र के गांवों में भी धरना आरंभ करने की घोषणा की।
विज्ञापन

धरने को संबोधित करते हुए भाकियू भानु के मंडल अध्यक्ष संतविलास सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार के अधिकारी व कर्मचारियों की लापरवाही के कारण टेल तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। जिससे किसानों को काफी परेशानी हो रही है। जबकि पानी की मांग को लेकर बीते दिनों जनप्रतिनिधियों, सिचाईं विभाग के अधिकारियों व उच्चाधिकारियों से नरवन के अमड़ा बड़ी नहर में उच्च क्षमता से पानी चलवाने की गुहार लगाई थी। बावजूद अबतक किसानों को पानी नहीं मिल पाया है। जबकि इस समय किसानों को धान के खेतों में पानी की अति आवश्यकता है। इस दौरान किसानों ने निर्णय लिया कि मंगलवार से सुढना, डेढगावां, कुसहा, सलेमपुर, बहोरा, पई, पिपरदहां, बकौड़ी, सिसौरा, तेल्हरा, अदसड़ आदि गांवों में धरना शुरू होगा। जबकि असना के धरना स्थल से उसका नेतृत्व किया जाएगा। इस दौरान दीनानाथ श्रीवास्तव, मुन्ना सिंह फकीर, महावीर सिंह, राकेश सिंह, बृजकिशोर सिंह, कृष्णानंद, निर्मल, मिथिलेश, त्रिभुवन आदि किसान मौजद रहे। अध्यक्षता विजय शंकर उपाध्याय व संचालन रवींद्रनाथ सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें