मुगलसराय। पाल समाज के उत्थान के लिए संघर्ष करने की जरूरत है। तभी सरकार ताकत को समझेगी। अब पाल समाज का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा । ये बातें झांसी में पाल धर्मशाला डिग्घी में आयोजित धनगर पाल समाज की बैठक में भोलानाथ पाल ने कही। बैठक में समाज के जिला कमेटी का गठन भी किया गया।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार द्वारा पाल समाज का उत्पीड़न किया जा रहा है। इसे हमें समझने की जरूरत है। कहा कि ओबीसी के कोटे से ही ओबीसी का कोटा निर्धारित कर पिछड़ी जाति के लोगों को सरकार छलने का काम कर रही है। इसके लिए हम लोगों को एकजुट होने की जरूरत है। तभी हम लोग अपने हक की लड़ाई लड़ सकते हैं। इसके पूर्व बैठक में सर्वसम्मति से जिला उपाध्यक्ष रामविलास पाल, जिला महासचिव दिनेश पाल, उपसचिव राज कुमार, महामंत्री महेंद्र पाल, कोषाध्यक्ष बंटी पाल, मीडिया प्रभारी जयप्रकाश, जिला सलाहकार मुख्य रामपाल को नियुक्त किया गया। वक्ताओं ने कहा कि गठन से संगठन को मजबूती मिलेगी। इस मौके पर प्रदेश संगठन मंत्री विक्रम बली, कला संकाय अध्यक्ष दीपक पाल, दीपराज, राजेंद्र पाल, रामआसरे पाल, केदार, बचाउ पाल आदि उपस्थित रहे।