चकिया ठाकुर बाग परिसर में पौधरोपण करते भाजपा विधायक कैलाश आचार्य। संवाद
चकिया। वन क्षेत्राधिकारी अश्वनी चौबे एवं चंद्रप्रभा वन क्षेत्राधिकारी अखिलेश दुबे के संयुक्त नेतृत्व में शनिवार को एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत ठाकुर बाग राम जानकी मंदिर परिसर में 30 फलदार पौधे लगाए गए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि चकिया के भाजपा विधायक कैलाश आचार्य ने पौधों का रोपण कर पर्यावरण सरंक्षण का संदेश दिया। विधायक ने कहा कि स्वच्छ, स्वस्थ एवं सुरक्षित जीवन के लिए शुद्ध पर्यावरण अत्यंत आवश्यक है। पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना समय की सबसे बड़ी जरूरत है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि एक पेड़ मां के नाम अवश्य लगाएं तथा उसके संरक्षण का भी संकल्प लें।ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं हरित वातावरण मिल सके।
इस दौरान चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव, ब्लॉक प्रमुख शंभूनाथ सिंह यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह, सभासद रवि गुप्ता, ज्योति गुप्ता, मुस्ताक अहमद, लव सोनकर, अर्चना देवी ने पौधे लगाए।