आठ महिलाओं सहित मिले 30 नए संक्रमित
संवाद न्यूज एजेंसी
पीडीडीयू नगर। जिले में आठ महिलाओं सहित तीस नए संक्रमित मिले। वहीं 12 लोगों के स्वस्थ होने पर उन्हें कोविड फैसिलिटी सेंटर से डिस्चार्ज किया गया। डीएम नवनीत सिंह चहल ने इसकी पुष्टि की है।
बुधवार को मिली रिपोर्ट में आठ महिलाओं, एक बालक और 21 पुरूषों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। सभी स्थानीय हैं और लोकल ट्रैवलिंग और अपने कार्यस्थल से संक्रमित हुए हैं। संक्रमितों में
एक सीएमओ आफिस का डाटा आपरेटर,एक स्वास्थ्य विभाग की आशा, एक रेलकर्मी, एक अध्यापक प्राईमरी स्कूल, एक प्राईवेट हास्पिटल कर्मी, एक इण्डेन आयल कर्मी,छह किसान, तीन गृहणी, दो लेबर, एक प्राईवेट जॉब, दो छात्र हैं। ये क्रमश: बरहनी के आठ, चहनिया के एक, चकिया के तीन, चंदौली ग्रामीण क्षेत्र से दो, नगर क्षेत्र से दो, नियामताबाद के एक, पीडीडीयू नगर के पांच, सकलडीहा के एक और शहाबगंज के सात रहने वाले है। इन सभी के संपर्क में आके अन्य व्यक्तियों की कान्टैक्ट ट्रेसिंग कर रही है। दूसरी तरफ 12 लोगों के स्वस्थ होने पर आज कोविड एल-1 फैसिलिटी सेंटर से 12 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया। वहीं बुधवार को जिले में कोरोना की जांच के लिए 1263 नमूने संग्रहित किए गए। इस तरह जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2680 हो गई। इनमें एक्टिव केस की संख्या 558 है जबकि 1444 व्यक्ति डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। 654 व्यक्तियों ने होम आईसोलेशन पूरा कर लिया है। अब तक जिले में कुल 24 लोगों की मृत्यु हो चुकी है।