फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली की चपेट में आकर किशोर की मौत, महिला घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली की चपेट में आकर किशोर की मौत, महिला घायल
विज्ञापन

कमालपुर। धीना थाना क्षेत्र के सिसौड़ा गांव में मंगलवार की देर शाम गांव के बाहर सिवान में बकरी चरा रहे नीतीश कुमार (12) की बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। वहीं पास के ही खेत मे घास काट रही महिला चुनचुन देवी(40) गंभीर रूप से झुलस गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने जहां घायल महिला को उपचार के लिए निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। घटना के बाद परिवार वालों शव के अंतिम संस्कार की जब तैयारी कर रहे थे कि तभी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। इसके बाद बुधवार को पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव निवासी जयश्री राम का सबसे छोटा नीतीश कुमार कक्षा पांच में पढ़ता था। मंगलवार को शाम गांव के बाहर सिवान में बकरी चरा रहा था। उसी दौरान तेज गरज के साथ बिजली चमकने लगी। इस दौरान वह बिजली की चपेट में आ और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं पास के खेत में घास काट रही महिला गंभीर रूप से झुलस गई। महिला का उपचार निजी चिकित्सालय में चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें