नहर का तटबंध टूटने से गेहूं की फसल जलमग्न हो गई है। किसान अब मुआवजे की मांग कर रहे हैं और कह रहे हैं कि प्रशासनिक अमले को सूचना के बाद भी ऐसा हुआ। लिहाजा लापरवाही है।
नगवा पंप कैनाल के अन्तर्गत डंमहारी सिवान कुलाबा के पास तटबन्ध टूटने से 25 एकड़ 25 गेहूं की फसल जलमग्न हो गई। वहीं किसानों का कहना है कि पिछले दो महीने के अंदर दूसरी बार तटबन्ध टूटा है,जिससे धान की कटी फसल जलमग्न हो गया था।
विज्ञापन
आज फिर टूटने के वजह से गेहूं की फसल नुकसान हुआ है, किसान, कयामुद्दीन, माणिक मौर्य, गुलाब, शहनवाज,अबुल मोहसिन ने बताया जब पिछली बार तटबन्ध टूट था, तो अधिशासी अभियंता व अवर अभियंता के शिकायत करने के बावजूद भी मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया।
वहीं किसानो ने अपने हाथों से तटबन्ध को बांधा था। जब आज जब फिर तटबन्ध टूटा तो किसान ने अधिशासी अभियंता व अवर अभियंता से फोन से बात करने पर कहा गया कि आदेश कर दिया गया था। किसानों ने मुवाज़े की मांग की है।