फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: 16 मरीजों में मिले मलेरिया के लक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। जिले के दो शहरी और 21 ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें 1465 मरीज की जांच कर दवाएं दी गईं। 16 मरीजों में मलेरिया के लक्षण मिले लेकिन जांच रिपोर्ट निगेटिव आई।
विज्ञापन

आरोग्य मेले में 257 मरीजों की टीबी की जांच की गई। ब्लड प्रेशर के 34, फीवर के 48 और शुगर के 102 मरीज सामने आए। 16 मरीजों में मलेरिया के लक्षण मिले। हालांकि जांच में कोई भी मरीज पॉजिटिव नहीं आया। शिकारगंज क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर गैस, पेट दर्द और बुखार के मरीज ज्यादा पहुंचे। नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर कला और अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुडहुआ दक्षिणी पर 315 मरीजों की जांच कर दवाएं दी गईं। चकिया पीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. विकास सिन्हा ने बताया कि मरीजों को ठंड से बचने और स्वस्थ रहने के बारे में जागरूक किया गया। इस मौके पर डॉ. विजय कुमार वर्मा, डॉ. अवनीश कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें