फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेले में 2619 युवाओं को मिला रोजगार

Sun, 28 Feb 2016 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो चंदौली।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला सेवायोजन विभाग, डूडा और पूर्वांचल कंप्यूटर की ओर से शनिवार को मुख्यालय स्थित पालीटेक्निक परिसर में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में 2619 युवाओं को रोजगार दिया गया। इसमें कुल 15 कंपनियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें लगभग पांच हजार प्रतिभागी शामिल हुए। मेले का उद्घाटन मुख्य विकास अधिकारी एमपी सिंह और सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर ने फीता काटकर किया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।  
विज्ञापन

इस अवसर पर सीडीओ एमपी सिंह ने कहा कि सरकार युवाओं की बेरोजगारी दूर करने के लिए प्रयासरत है। सरकार राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन और कौशल विकास मिशन के तहत बेरोजगारों को रोजगार मुहैया कराने के लिए प्रशिक्षित कर रही है। जिसका लाभ लेकर बेरोजगार युवक रोजगार प्राप्त कर रहे हैं। इस काम में विभिन्न कंपनियों ने पूरा सहयोग किया, वे बधाई की पात्र हैं। सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर ने कहा कि प्रदेश सरकार कौशल विकास मिशन के तहत बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए प्रयासरत है। उसी का परिणाम है कि जिला सेवा योजन विभाग की ओर से आयोजित मेले में बेरोजगारों को रोजगार के अवसर मिले। इसके लिए विभाग बधाई का पात्र है। इस अवसर पर जिला सेवा योजन अधिकारी मुकेश कुमार, राजेश उपाध्याय, राजेश राय, डीएन प्रसाद, सुशीला सिंह, रामचंद्र यादव, राजू सोनकार आदि उपस्थित रहे। संचालन राममनोहर यादव ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें