फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: ओडिशा से वाराणसी ले जा रहे थे 25 किलो गांजा, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। सदर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को चेकिंग के दौरान इलिया मोड़ के समीप तीन गांजा तस्करों को धर दबोचा। वहीं जब उनकी तलाशी लिया तो उनके पास से तीन बैग मे 25 किलो गांजा मिला। जिसकी अनुमानित कीमत चार लाख रुपए बताई जा रही है। तस्कर गांजा को उड़ीसा से वाराणसी ले जा रहे थे। जहां इसकी सप्लाई भी होती है।
विज्ञापन


कस्बा इंचार्ज अमित कुमार मिश्रा अपने हमराहियों के साथ नगर के इलिया मोड़ पर संदिग्ध लोगों व वाहनों की जांच कर रहे थे। इस दौरान भभुआ से आने वाली बस इलिया मोड के पास आकर रूकी तो बस से उतरे तीन व्यक्ति पुलिस को देखकर घबरा गए और भागने लगे। तीनों पर शक होने पर पुलिस कर्मियों ने उनको दौड़ा कर गंगा रोड के समीप पकड़ लिया। जांच पड़ताल में उनके बैग में 8-8 पैकेट गांजा मिला। उन्होंने बताया कि इसे ओडिशा के झासूगुडा से लेकर आ रहे हैं और वाराणसी बेचने के लिए ले जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए तस्कर तियरा शहाबगंज निवासी शीलवन्त,वाराणसी निवासी राजनाथ राम व नरसिंहपुर गांव निवासी सौरभ है। इस दौरान पुलिस टीम में विजय कुमार,चन्द्रशेखर यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें