फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: फर्जी नंबर प्लेट लगी कार से 24.8 किलो गांजा बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने रविवार को कार्रवाई करते हुए फर्जी नंबर प्लेट लगी कार से 24.800 किलोग्राम गांजा बरामद किया। पुलिस ने मौके से बिहार निवासी एक युवक को पकड़ा है। बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब छह लाख रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन

मुगलसराय कोतवाली प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि पटनवा तिराहे पर वाहनों की जांच के दौरान सूचना मिली कि मिर्जापुर की ओर से एक काले रंग की लग्जरी कार में गांजा लेकर वाराणसी की ओर जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस और एसओजी टीम ने मिल्कीपुर-ताहिरपुर हाईवे पर घेराबंदी कर वाहन को रोकने का प्रयास किया। चालक भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन टीम ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि कार की तलाशी लेने पर डिकी में रखे दो प्लास्टिक के बोरों से 24 बंडलों में पैक कुल 24.800 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। जांच में सामने आया कि कार पर लगी नंबर प्लेट दूसरे वाहन की थी। चेसिस नंबर के आधार पर वाहन का वास्तविक पंजीकरण अलग मिला। उनका कहना है कि आरोपी पहचान छिपाने और कार्रवाई से बचने के लिए फर्जी नंबर प्लेट का इस्तेमाल कर रहा था। पकड़े गए आरोपी की पहचान उमाकान्त उर्फ हिमांशु (22) निवासी बंधन टोला आरा, थाना नवादा, जिला भोजपुर (बिहार) के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने बताया कि वह मिर्जापुर से गांजा लाकर वाराणसी और आसपास के क्षेत्रों में ऊंचे दाम पर बेचने की तैयारी में था। आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें