फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: 2418 विद्यार्थियों ने छोड़ी हाईस्कूल की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। यूपी बोर्ड की मंगलवार को पहली पाली में हाईस्कूल की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा हुई। शिक्षा विभाग के निर्देश पर परीक्षा रिजर्व में रखे प्रश्न पत्रों से कराई गई। परीक्षा के लिए पंजीकृत 30580 विद्यार्थियों में से 2418 अनुपस्थित रहे। परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई।
विज्ञापन

जिले के 82 केंद्रों पर मंगलवार को सुबह पहली पाली में हाईस्कूल की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा में पंजीकृत 30580 विद्यार्थियों में से 28161 उपस्थित रहे और 2418 अनुपस्थित रहे। इंटरमीडिएट की ऑटो मोबाइल की परीक्षा में पंजीकृत 53 विद्यार्थियों में से 51 उपस्थित रहे, जबकि दो अनुपस्थित रहे। रेडियो और रंगीन टेलीविजन की परीक्षा के लिए पंजीकृत 56 विद्यार्थियों में से 53 उपस्थित रहे और तीन अनुपस्थित रहे। इसके साथ ही तकनीकी बुनाई की परीक्षा के लिए पंजीकृत 50 विद्यार्थियों में से 49 उपस्थित रहे। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की संस्कृत की परीक्षा के लिए पंजीकृत 3319 विद्यार्थियों में से 3087 उपस्थित रहे, जबकि 229 अनुपस्थित रहे। इसी तरह कृषि अभियंत्रण की परीक्षा के लिए पंजीकृत 90 विद्यार्थियों में से 83 उपस्थित रहे। हाईस्कूल की सिलाई की परीक्षा के लिए पंजीकृत 75 विद्यार्थियों में से 71 उपस्थित रहे और चार अनुपस्थित रहे। डीआईओएस दलसिंगार यादव ने बताया कि शिक्षा विभाग के निर्देश पर हाईस्कूल की सामाजिक विषय की परीक्षा अतिरिक्त सेट से कराई गई। प्रश्नपत्र सीसीटीवी की निगरानी में स्टेटिक मजिस्ट्रेट की देखरेख में खोले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें