पीडीडीयू नगर। जिले में सोमवार को स्वास्थ्यकर्मी, रेलकर्मी सहित 24 नए कोरोना पॉजिटिव मिले। वहीं 12 संक्रमित स्वस्थ हुए। इस तरह जिले में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 168 हो गई। इसकी पुष्टि डीएम नवनीत सिंह चहल ने की है।
सोमवार को मिली कोरोना रिपोर्ट में 10 महिला और 14 पुरूष कोरोना संक्रमित मिले हैं। सभी स्थानीय हैं और अपने कार्यस्थल से संक्रमित हुए हैं। संक्रमितों में एक स्वास्थ्य कर्मी, एक रेलकर्मी, एक बैंक कर्मी, एक जनरल स्टोर का दुकानदार, एक सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर, एक प्राईवेट जॉबकर्मी, एक किसान, छह गृहणी और सात छात्र हैं। संक्रमितों में चंदौली ग्रामीण क्षेत्र से तीन और दो नगरीय क्षेत्र से,चहनियां,सकलडीहा़ा और नियामताबाद के चार चार और सात पीडीडीयू नगर के रहने वाले हैं। इन सभी के संपर्क में आए अन्य व्यक्तियों की कांटैक्ट ट्रेसिंग की जा रही है। सोमवार को जिले में कोविड जॉच के लिए कुल 1494 नमूने संग्रहित किए गए। वहीं आज 12 संक्रमित व्यक्ति स्वस्थ हुए। इस प्रकार जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4386 हो गई। इनमें एक्टिव केस की संख्या 168 है जबकि 4168 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अब तक कुल 50 संक्रमितों की मृत्यु हो चुकी है।