फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

23 संक्रमित हुए स्वस्थ, 13 मिले नए कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या आज कुछ कम हुई है। शनिवार को जिले के 23 लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ हुए। वहीं 13 नए कोरोना पॅजिटिव मिले। इस तरह एक्टिव केस की संख्या 168 हो गई है। इसकी पुष्टि डीएम नवनीत सिंह चहल ने की।
विज्ञापन

शनिवार को आई कोरोना रिपोर्ट में पांच महिला और आठ पुरुष संक्रमित मिले हैं। सभी स्थानीय हैं और अपने कार्यस्थल से संक्रमित हुए हैं। संक्रमितों में एक स्वास्थकर्मी, दो रेल कर्मी, एक पुलिसकर्मी, दो कपड़े के व्यापारी, चार गृहिणी और दो निजी कंपनी के कर्मचारी हैं। संक्रमितों में चंदौली ग्रामीण क्षेत्र के तीन और नगर का एक, एक चकिया, आठ पीडीडीयू नगर के रहने वाले हैं। इन सभी के संपर्क में आए अन्य व्यक्तियों की कांटैक्ट ट्रेसिंग की जा रही है। जिले में शनिवार को कोविड की जॉच के लिए कुल 1329 नमूने संग्रहित किए गए। वहीं आज 23 व्यक्ति स्वस्थ हुए हैं। इस तरह जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4472 हो गई। इनमें एक्टिव केस की संख्या 168 है जबकि 4252 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अब तक कुल 52 संक्रमितों की मृत्यु हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें