पीडीडीयू नगर। जिले में कोरोना के एक्टिव केस के घटने का सिलसिला जारी है। मंगलवार को कोरोना के एक्टिव केस की संख्या कम होकर 101 हो गई। आज मिली रिपोर्ट में 23 संक्रमितों ने कोरोना को मात दी जबकि 17 नए संक्रमित मिले हैं। इसकी पुष्टि डीएम नवनीत सिंह चहल ने की है।
मंगलवार को मिली कोरोना की रिपोर्ट में चार महिला , दो बालक और 11 पुरूषों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। सभी स्थानीय हैं और अपने कार्यस्थल से संक्रमित हुए हैं। इनमें से दो स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी, एक रेल कर्मचारी, एक आटो चालक, दो किसान, एक होमगार्ड, दो गृहणी, एक मजदूर, तीन प्राईवेट जॉब कर्मी, दो छात्र हैं। संक्रमितों में एक बरहनी,चार चहनियां, एक चकिया,दो चंदौली ग्रामीण और चार नगरीय क्षेत्र से, एक नियामताबाद और तीन पीडीडीयू नगर के रहने वाले हैं। एक संक्रमित सोनभद्र का रहने वाला है। इन सभी के संपर्क में आए अन्य व्यक्तियों की कांटैक्ट ट्रेसिंग की जा रही है। जिले में आज कोविड की जॉच के लिए कुल 1226 नमूने संग्रहित किए गए। मंगलवार को 23 संक्रमित व्यक्तियों को स्वस्थ घोषित किया गया। इस प्रकार जिले में संक्रमितों की संख्या बए़कर 3848 हो गई। इनमें एक्टिव केस की संख्या 101 है जबकि 3701 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं। अब तक जिले में कुल 46 संक्रमितों की मृत्यु हो चुकी है।