पीडीडीयू नगर। बागपत जिले के खेखरा में 15 से 17 जुलाई तक 38वां सब जूनियर, छठवां कैडेट, 40वां जूनियर व 39 वां सीनियर स्टेट ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। इसके लिए जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन के 22 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। खिलाड़ी अपने-अपने भारवर्ग में प्रतिभाग करेंगे। यह जानकारी ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव सतीश कुमार ने दी है।
बताया कि चयनित खिलाड़ियों में सब जूनियर बालक व बालिका वर्ग में आदित्य मिश्रा, आस्था पाल, चेतन मिश्रा. कैडेट बालक बालिका वर्ग में हर्ष खरवार, अमन चौरसिया, विशेष कुमार, तन्वी चौरसिया, श्रेया गुप्ता, सोनम यादव व इशिता जायसवाल. जूनियर भार वर्ग में नेहाल गुप्ता, हरिओम कृष्णा, शाश्वती गोस्वामी, हरिराम कृष्णा, अरुण चंद्रा, निकिता यादव व शेरू कुमार और सीनियर भार वर्ग में कुमारी पिंकी और कुमकुम कुमारी अपने-अपने भारवर्ग में प्रतिभाग करेंगे। जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. मृत्युंजय, उपाध्यक्ष साजु थामस व कोच हेमंत गुप्ता, संतोष भारती, आजाद हुसैन, कृष्णदेव, धीरज यादव ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।