पीडीडीयू नगर। रेलवे ने एक जून से सौ जोड़ी यात्री स्पेशल ट्रेनों के चलाने की घोषणा की है। इनमें 22 जोड़ी ट्रेनें स्थानीय रेलवे स्टेशन से होकर गुजरेगी। यह सभी ट्रेनें पूर्व में चलने वाली महत्वपूर्ण ट्रेनों की तर्ज पर चलेगी। इससे यह माना जा रहा है कि धीरे धीरे ट्रेनों का संचालन सामान्य करने की प्रक्रिया की जा रही है।
लॉकडाउन की वजह से लगभग दो माह तक यात्री ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह बंद रहा। 12 मई से रेलवे ने 15 जोड़ी एसी यात्री स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू की। राजधानी ट्रेनों की तर्ज परचल रही इन ट्रेनों में छह जोड़ी ट्रेनें स्थानीय स्ेशन से होकर गुजर रही है। अब सौ जोड़ी नान एसी ट्रेनों को चलाने की घोषणा एक जून से की गई है। बृहस्पतिवार को आनलाइन और शुक्रवार से आरक्षण काउंटर से इन ट्रेनों के लिए आरक्षण की शुरूआत जो गई। पं. दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी पृथ्वीराज ने बताया के एक जून से चलने वाली सौ जोड़ी स्पेशल ट्रेनों में 16 जोड़ी ट्रेनें स्थानीय जंक्शन से होकर गुजरेगी। इस तरह कुल 22 जोड़ी ट्रेनें एक जून से स्टेशन पर पहुंचेगी। बताया कि स्थानीय रेलवे स्टेशन से होकर जाने वाली ट्रेनों में अप और डाउन की नई दिल्ली राजगीर श्रमजीवी एक्सप्रेस,नई दिल्ली राजेन्द्रनगर संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस, दानापुर सिकंदराबाद एक्सप्रेस, पटना लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस, दानापुर पूणे एक्सप्रेस, अहमहदाबाद पटना अजीमाबाद एक्सप्रेस, दिल्ली अलीपुरद्वार महानंदा एक्सप्रेस, हावड़ा जोधपुर एक्सप्रेस, हावड़ा नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस, डिब्रूगढ़ दिल्ली ब्रह्मपुत्र मेल, लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस, कुर्ला पाटलीपुत्र एक्सप्रेस, अमृतसर कोलकाता एक्सप्रेस और संघमित्रा एक्सप्रेस शामिल है।
02. आंध्र प्रदेश से आई श्रमिक स्पेशल ट्रेन से पहुंचे 15 सौ से अधिक श्रमिक