फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: बकायेदारों से वसूले 2.2 लाख, सात पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। अधीक्षण अभियंता मनोज कुमार अग्रवाल व अधिशासी अभियंता अरविंद कुमार के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को विद्युत निगम व विजिलेंस की 14 टीमों ने चांदनी मार्केट व मालियान गली में जांच अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने बिजली चोरी के आरोप में सात लोगों पर मुकदमा दर्कज कराया। बड़े बकायेदारों से 2.2 लाख वसूल किए।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता अरविंद कुमार ने बताया कि विद्युत वितरण खंड प्रथम के तहत अधिक लाइन हानियों वाले चिह्नित क्षेत्रों में बिजली चोरी रोकने व बकाया वसूल करने के लिए जांच अभियान चलाया गया। टीमों ने 332 जगह जांच की। इस दौरान 27 उपभोक्ताओं के यहां स्वीकृत से अधिक भार मिला। उन पर 42 किलोवाट भार बढ़ाया गया। वहीं 108 उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगाए गए। इसके अलावा 13 उपभोक्ताओं के खराब बिजली के मीटर बदले गए। 29 उपभोक्ताओं पर 17.13 लाख रुपये बकाया था। उनके कनेक्शन काटे गए। साथ ही बड़े बकायेदारों से 2.2 लाख रुपये भी वसूल किए गए। सात लोगों के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें