फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ ने छोड़ दी डीएलएड की परीक्षाअ

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंदौली। डिप्लोमा इन इलिमेंट्री एजूकेशन (डीएलएड) के चतुर्थ सेमेस्टर के द्वितीय प्रश्न-पत्र की परीक्षा शनिवार को जनपद स्थित दो परीक्षा केन्द्रों पर हुई। इस दौरान पंजीकृत 1190 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 1181 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। डीएलएड परीक्षा केन्द्र पर कड़ी जांच-पड़ताल के बाद परीक्षार्थियों को अंदर प्रवेश की अनुमति दी गई। इसके अतिरिक्त परीक्षा केन्द्र पर तैनात कक्ष निरीक्षकों ने भी पूरी मुस्तैदी दिखाई।
विज्ञापन

जनपद मुख्यालय स्थित महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज व मुगलसराय स्थित नगर पालिका इंटर कालेज को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज में शुक्रवार को डीएलएड के चतुर्थ के द्वितीय प्रश्न-पत्र विषय कोड-509 के अंतर्गत सामाजिक विषय की परीक्षा हुई, जिसमें पंजीकृत 374 के सापेक्ष 374 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। वहीं एक परीक्षार्थी ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं विज्ञान विषय की परीक्षा हुई, जिसमें 132 पंजीकृत परीक्षार्थियों के सापेक्ष एक परीक्षार्थी गैरहाजिर रहा, वहीं 131 ने परीक्षा दी। वहीं मुगलसराय में 683 के सापेक्ष 676 ही परीक्षा में शामिल हुए। दोनों केंद्रों पर दोपहर ढाई से साढ़े पांच बजे परीक्षा हुई। केंद्रों पर परीक्षा देने वालों की भारी भीड़ लग गई। साथ ही किसी प्रकार की परीक्षा के दौरान कोई गड़बड़ी न हो इसके लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहे। वहीं परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए कुल 34 कमरों में सौ से अधिक कर्मचारी लगाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें