फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवहन न्यायालय के लिए डीएम से मिले अधिवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंदौली। डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह की अध्यक्षता में प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों ने शनिवार को डीएम नवनीत सिंह चहल से मुलाकात की। लोगों ने मोटर दुर्घटना दावा अभिकरण आरटीओ अदालत की स्थापना मुख्यालय पर करने की मांग रखी। जिसपर डीएम ने जल्द ही ठोस कदम उठाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने बताया कि बिहार सीमा से जुड़े होने और एनएच पर ज्यादा दुर्घटनाएं होने से परिवहन विभाग से जुड़े मामले अधिक हैं। कचहरी परिसर स्थित जिला उपभोक्ता फोरम की बिल्डिंग में नीचे न्यायालय संचालित है तथा ऊपर का तल खाली पड़ा है। कहा कि आरटीओ न्यायालय के लिए वह उपयुक्त है। राष्ट्रीय राजमार्ग के काफी नजदीक होने की दृष्टि से दुर्घटना दावा अधिकरण न्यायालय संचालित किया जा सकता है। डीएम ने अधिवक्ताओं को आश्वस्त किया जल्द ही वो इस दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाएंगे। प्रतिनिधिमंडल में अनिल कुमार सिंह, मो. अकरम, डा. वीरेंद्र प्रताप सिंह, समसुद्दीन, आनंद सिंह, सुल्तान अहमद, प्रवीण कुमार सिंह, शहाबुद्दीन, विद्याचरण सिंह, ट्विंकल सिंह, दुर्गेश पांडेय, गिरीश कुमार, श्रीप्रकाश सिंह, राघवेंद्र प्रताप सिंह अधिवक्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें