फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षकों के केंद्रों पर नहीं पहुंचने से हो रही परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली । यूपी बोर्ड के उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य ने शुक्रवार को जोर पकड़ लिया। तीनों केंद्रों पर 20652 कापियां जांची गई। बोर्ड से नियुक्त परीक्षकों के केंद्रों पर नहीं पहुंचने से परेशानी हो रही है। इससे कापियों के मूल्याकंन में जितना तेजी होना चाहिए उतना नहीं दिख पा रही है।
विज्ञापन

मुख्यालय के महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज में अंग्रेजी, हिदी, भौतिक, रसायन, जीव विज्ञान, गणित, सामाजिक, अर्थ शास्त्र, भूगोल समेत डेढ़ दर्जन विषयों के 250 परीक्षकों ने 6300 कापियों का मूल्यांकन किया। परीक्षकों के न आने पर उप नियंत्रक डा. रामचंद्र शुक्ल ने नाराजगी जताई है।
पीडीडीयू नगर के नगर पालिका इंटर कालेज केंद्र पर हाईस्कूल के विभिन्न विषयों की 8352 कापियां जांची गईं। केंद्र प्रभारी महेंद्र पांडेय ने बताया परीक्षकों की संख्या बढ़ी है इससे मूल्यांकन बढ़ा है। निर्धारित लक्ष्य तक मूल्यांकन कार्य पूरा करा लिया जाएगा। केंद्र को आवंटित 66 हजार कापियों के सापेक्ष तकरीबन 40 फीसद तक कापियां जांची जा चुकी हैं। चकिया में यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का समय से मूल्यांकन करना चुनौती है। आदित्य नारायण राजकीय इंटर कालेज में 105 परीक्षकों ने 6000 कॉपियां जांची। प्रधानाचार्य कैप्टन एसके मिश्र ने बताया प्रयास है कि मूल्यांकन कार्य समय से पूरा कर लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें