सकलडीहा। स्थानीय कोतवाली में शुक्रवार को होली के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक हुई। इसमें प्रशासनिक अधिकारियों सहित नगर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
एसडीएम राम संजीवन मौर्य ने कहा कि होली उल्लास व सौहार्द का पर्व है। इसे सभी समुदाय के लोग मिल-जुलकर मनाते हैं। होली पर हुड़दंग मचाने वालों पर निगाह रखने की अपील करते हुए कहा कि अवांछनीय तत्वों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। कहा कि कोर्ट का सख्त आदेश है कि शादी विवाह व होली में डीजे बजाने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। डीजे से ध्वनि प्रदूषण के साथ वातावरण भी दूषित होता है। कोतवाल विद्याशंकर ने कहा कि सभी समुदाय के लोग एक दूसरे से मिल जुल कर होली का त्योहार मनाएं। किसी भी तरह की परेशानी होने पर तत्काल कोतवाली पुलिस को सूचित करें। इस मौके पर ग्राम प्रधान अमित सिंह, दरोगा, चंद्रदेव राम, बाबूराम यादव, भीम शर्मा, मनोज यादव, डॉ. अकबर अली, रोजन अली, मुन्नू जायसवाल, सुरेंद्र यादव, संजय,विजय, अर्जुन, शिवदास, हरिकुमार जायसवाल मौजूद रहे।