156 अभ्यर्थियों का हुआ साक्षात्कार
चंदौली। सोशल आडिट सदस्य पद को अभ्यर्थियों का साक्षात्कार बुधवार को विकास भवन सभागार में हुआ। इसमें चहनियां, सकलडीहा संग नौगढ़ ब्लाक के 156 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। जहां अभ्यर्थियों से मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत सवाल पूछे गए।इसमें प्रशासनिक अधिकारी आशुतोष श्रीवास्तव, जिला कोआर्डिनेटर सोनिया यादव व आईटीआई कालेज के प्रधानाचार्य एसबी सिंह और सरोज प्रजापति रहे। ब्यूरो,
रोजगार मेला आज
चंदौली। जिला सेवायोजन विभाग की ओर से 28 फरवरी को सुबह दस बजे से पालीटेक्नि कालेज के मैदान में रोजगार मेला का आयोजन किया गया है। यह जानकारी जिला रोजगार सहायता अधिकारी शिव ललित सिंह ने दी है। ब्यरो,