फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशी डॉक्टरों ने कुष्ठ रोगियों की स्वास्थ्य सुविधाओं का जाना हाल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चकिया। केंद्रीय चिकित्सकीय टीम में शामिल विदेशी चिकित्सकों ने बुधवार को चकिया जिला संयुक्त चिकित्सालय तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। यहां कुष्ठ रोगियो की अस्पतालो में उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लेते हुए मरीजों से दवाओं की उपलब्धता के संबंध में पूछताछ की।
विज्ञापन

केंद्रीय चिकित्सकीय टीम में सम्मलित ब्राजिल के चिकित्सक प्रोफेसर जी. मीना तथा नीदरलैंड की प्रोफेसर विम ने अपने सहयोगी डॉ. सुचित्रा तथा अलाऊद्दीन के साथ बुधवार को जिला संयुक्त चिकित्सालय एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का दौरा किया। यहां उन्होंने कुष्ठ रोगियो के लिए उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में सीएमएस डॉ. उषा यादव एवं प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सुजीत कुमार से पूछताछ की। मरीजों से दवाओं की उपलब्धता के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान डॉ. आनंद शुक्ला, जैराम, एसके मल्ल रहे।
विज्ञापन

कृष्ण मुरारी मिश्र
बाइट-700
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें