फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने तालाब आवंटन में धांधली का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों ने तालाब आवंटन में धांधली का लगाया आरोप
विज्ञापन

जिला प्रशासन से दोबारा टेंडर कराने की मांग की
अमर उजाला ब्यूरो
सकलडीहा। तहसील सभागार में बुधवार को तहसील प्रशासन और मत्स्य विभाग के संयुक्त सहभागिता में विभिन्न गांवों की तालाबों का आवंटन प्रक्रिया की गई। इस दौरान ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सूचना के अभाव में विभागीय अधिकारियों ने गुपचुप तरीके से मनचाहे लोगों को तालाब आवंटित कर दिया है। उन्होंने जिला प्रशासन से दोबारा टेंडर निकालकर आवंटन कराने की मांग की है।
विज्ञापन

मत्स्य पालन आवंटन के लिए तहसील क्षेत्र के धानापुर, तोरवां, मेढ़ान, करजौड़ा, गिरेहु, त्रिपाठ, बेलवानी, डेरवांखुर्द, डैना, दिघवट आदि गांवों के तालाबों को तहसील प्रशासन द्वारा चिन्हित किया गया था। ग्रामीणों का आरोप है कि मत्स्य विभाग और तहसील के अधिकारियों ने मनचाहे लोगों को तालाब आंवटन कर दिया है। अधिकांश ग्रामीण सूचना के अभाव में तालाब पाने से वंचित रह गए। वहीं भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने आवंटन प्रक्रिया नियम विरूद्ध कराए जाने पर जांच कराने की बात कही। मत्स्य अधिकारी ओपी सिंह ने बताया कि नियमानुसार मत्स्य पालन के लिए तालाबों के आवंटन की प्रक्रिया अपनाई गई।
विज्ञापन

धनंजय
बाइट- 1030
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें