पीडीडीयू नगर। ताराजीवनपुर स्थित प्रभु मेमोरियल इंटर कॉलेज में रविवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें जिला पंचायत सदस्य मुलायम सिंह यादव की ओर से क्षेत्र के लगभग एक दर्जन गांव के प्रबुद्ध, बुजुर्ग, समाजसेवी, सम्मानित व नौजवानों को अंगवस्त्र व माला पहनाकर सम्मानित किया गया।
जिपं सदस्य ने कहा कि क्षेत्र की महान हस्तियों का सम्मान करना संस्कार रहा है। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने कहा कि जनता का दुलार और प्यार उन्हें खींच लाया है। विशिष्ट अतिथि पूर्व ब्लाक प्रमुख बाबूलाल यादव ने कहा कि जनता ने जिस प्रकार से हम लोगों को सेवा का अवसर दिया है उस पर खरा उतरने काकार्य किया जा रहा है। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मण पासवान, भारत प्रधान, बच्चे लाल प्रधान, केदार यादव, डॉ. स्वामीनाथ यादव, एड. शमसुद्दीन, लालदेव प्रधान, मटकु यादव, सारनाथ सिंह मौजूद रहे। ब्यूरो