फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महापंचायत में आवाज बुलंद करेंगे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। किसान न्याय मोर्चा की बैठक गुरुवार को मुख्यालय स्थित कार्यालय में हुई। इसमें किसानों की समस्या के निराकरण हेतु 16 जनवरी को मंथन के लिए वाराणसी जिले के राजातालाब में किसान महापंचायत बुलाने का निर्णय लिया गया। साथ इसमें पूर्वांचल के किसानों संग सांसद नाना पटोले बतौर हिस्सा मुख्य अतिथि होंगे। मांग किया कि किसानों को भूमि अधिग्रहण अधिनियम-2013 के तहत मुआवजे की राशि दी जाए।
विज्ञापन

इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि रेल फ्रेट कारिडोर, रिंग रोड व गेल द्वारा किसानों की ली जा रही जमीन के बदले मुआवजा व अन्य सुविधाएं देने में आनाकानी कर रहे हैं। कहा कि जिले के किसानों ने सांसद तथा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. महेंद्रनाथ पांडेय से कई बार मुलाकात कर अपनी समस्याओं को रख चुके हैं। बावजूद इसके सांसद का रवैया किसान हितों के खिलाफ रहा है। इस दौरान इंद्रजीत शर्मा, उमाशंकर यादव, वीर बहादुर मौर्य, रवि सोनकर, केदारनाथ यादव, राम विलास यादव, अशोक प्रजापति, श्वेतासिद्धिदात्री, लक्ष्मण चैहान आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता कृष्णकांत व संचालन शमीम अहमद मिल्की ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें