फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने श्रीराम की जीवनी पर प्रस्तुत किया नाटक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। आर्यन पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव (रामायण) शनिवार को धूमधाम से नगर स्थित एक लान में मनाया गया। मुख्य अतिथि सीएचएस गर्ल्स वाराणसी की पूर्व प्रधानाचार्य डा. जयशीला पांडेय ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि छोटे बच्चे गीली मिट्टी के समान होते हैं जिन्हें आसानी से सही रूप में ढ़ाला जा सकता है। इनको सही मार्गदर्शन प्रदान कर एक अच्छा नागरिक बनाया जा सकता है। इसके बाद हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्कूल के बच्चों ने गीत व नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के आरंभ में बच्चों ने शिव स्तुति की प्रस्तुति की। इसके बाद स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इसके अलावा बच्चों ने श्रीराम के प्रेम व त्याग को दर्शाने वाला नाटक रामायण प्रस्तुत कर उनके आदर्शों पर चलने का पैगाम दिया। दर्शाया कि किस प्रकार पिता की आज्ञा पाकर श्रीराम बिना एक क्षण गंवाए वन गमन के लिए तैयार हो गए और वन में प्रवास के दौरान शबरी भील के जूठे बेर प्रमपूर्वक खाए। प्रधानाचार्य योगिता चड्ढ़ा ने स्कूल की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। प्रबंधक अमित छाबड़ा ने अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर प्रियंका, गजाला, हिमानी, पुष्पा, मनीषा, सोनम, अंकिता, प्रगति मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें