फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसए ने लापरवाह प्रधानाध्यापक को किया निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंदौली। बेसिक शिक्षा अधिकारी भोलेंद्र प्रताप सिंह ने सदर ब्लाक के विशुनपुरा में पूर्व माध्यमिक विद्यालय में तैनात प्रधानाध्यापक नेसार अहमद सिद्दकी को निलंबित कर दिया। पांच नवंबर को सदर बीईओ विजय यादव के निरीक्षक के दौरान विद्यालय बंद मिला था। जिसके बाद उन्होने प्रधानाध्यापक के निलंबने के लिए बीएसए से संस्तुति करते हुए अपनी जांच आख्या सौंपा था। जिसके बाद बीएसए ने नेसार अहमद सिद्दकी को निलंबित करते हुए धानापुर बाआरसी से संबद्ध कर दिया है।
विज्ञापन

सदर खंड शिक्षा अधिकारी विजय यादव ने पांच नवंबर को कई विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्होने सदर ब्लाक के विशुनपुरा के पूर्व माध्यमिक विद्यालय का भी निरीक्षण किया। लेकिन विद्यालय पर पहुंचने के बाद वहां गेट पर ताला लटका मिला था और कोई भी शिक्षक परिसर में मौजूद नहीं थ। इसके बाद बीईओ ने बीएसए को निरीक्षण रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए विशुनपुरा के प्रधानाचार्य नेसार अहमद सिद्दकी को निलंबित करने की संस्तुति की थी। मामले की जांच कराने के बाद बीएसए ने शिक्षक के उपर लगे आरोप को सही पाया और नेसार अहमद सिद्दकी को निलंबित कर दिया। बताया कि जांच के दौरान विशुनपुरा में तैनात प्रधानाचार्य नेसार अहमद सिद्दकी पर विभागीय आदेशों का अनुपालन नहीं करने, अध्यापक सेवा नियमावली के खिलाफ कार्य करने पर निलंबित किया गया है। उन्हे धानापुर बीआरसी पर संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें