पीडीडीयू नगर। शहर कांग्रेस की नगर के कालीमहाल स्थित पार्टी कैंप कार्यालय पर अशफाक उल्लाह खां का शहीदी दिवस मनाया गया। इस दौरान अश्फाक उल्ला खां के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। बाद में हुई गोष्ठी में उनके व्यक्तित्व पर चर्चा की गई।
शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता ने कहा कि अशफाक उल्लाह खां पठान परिवार से थे। उनका जन्म प्रदेश के शाहजहांपुर में हुआ था। अंग्रेजी शासन से देश को आजाद कराने के लिए उन्होंने अपने प्राणों की आहुति देने में हिचक नहीं की। वे सिर्फ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ही नहीं बल्कि उर्दू के एक बेहतरीन शायर भी थे। कहा कि वे युवाओं के लिए प्ररण स्रोत है। इस अवसर पर नंदगोपाल सिंह, बृजेश गुप्ता, विजय गुप्ता, सतपाल सिंह, अब्दुल खालिक, संजय मिश्रा, तेजपरकाश मल्लिक, प्रमोद अग्रहरि, अनवर सादाब अंसारी, क्रिस्टिना अमला , रामविलास पासवान , राजू गुप्ता, राजेश गुप्ता, मोहम्मद सलमान उपस्थित रहे।