फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शासन व प्रशासन के खिलाफ किसानों ने भरी हुंकार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंदौली। रेल फ्रेट कॉरिडोर परियोजना के तहत जबरन हो रहे भूमि अधिग्रहण के खिलाफ बुधवार को बनौली खुर्द गांव के पास अधिग्रहीत भूमि पर धरना-प्रदर्शन किया। साथ ही शासन व प्रशासन के खिलाफ हुंकार भरी और चेताया कि जब तक जब तक उचित मुआवजा नहीं मिल जाता आंदोलन जारी रहेगा। वहीं मंगलवार की रात रेल व जिला प्रशासन के लोगों ने मुख्यालय पर कई मकानों को ध्वस्त किया।
विज्ञापन

इस दौरान किसान न्याय मोर्चा के कृष्णकांत यादव ने कहा कि अधिग्रहीत भूमि के बदले शासन व प्रशासन की ओर से किसानों को उचित मुआवजे नहीं दिया जा रहा है। जिला प्रशासन की ओर से जोर-जबरदस्ती कर जमीन से बेदखल करने की कार्रवाई की जा रही है। भूमि अधिग्रहण कानून का पालन नहीं हो रहा है, जिससे किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। मांग किया कि जिन किसानों की जमीनें ली गई हैं उन्हें एक समान उचित मुआवजा प्रशासन दिलाए। कहा कि जिला प्रशासन ने रेलवे अफसरों के साथ मिलकर जिस तरह भूमि कब्जा करने के लिए किसानों के ऊपर बल प्रयोग किया गया, वो अनुचित है। वहीं मुख्यालय पर मंगलवार की रात मकानों पर चले बुल्डोजर से मकान मालिकों में नाराजगी रही। कहा कि जब हम लोग स्वेच्छा से मकान तोड़ र हटा रहे थे तो बुल्डोजर चलाने का कोई औचित्य नहीं था। इस दौरान अशोक, नन्दलाल, राजेंद्र, राममूरत राम, श्याम सुंदर, मनोरमा देवी, लक्ष्मीना देवी, भगवानी, संजय यादव, राहुल, धर्मरारज, मनोज, पांचू राम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें