फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईओ पीडीडीयू नगर के खिलाफ शासन को भेजा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंदौली। कर-करेत्तर एवं राजस्व वसूली की प्रगति प्रगति समीक्षा बैठक में डीएम नवनीत सिंह चहल तेवर में थे। उन्होंने चेताया कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक से गायब रहने पर सीएमओ, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी और उद्योग उपायुक्त का एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया। वहीं विकास कार्यों में शिथिलता बरतने पर ईओ नगर पालिका पीडीडीयू नगर के खिलाफ शासन को पत्र भेजने के लिए एडीएम को निर्देश दिया। साथ ही कम राजस्व वसूली पर भी कई अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। सोमवार को वह कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों संग बैठक कर रहे थे।
बैठक के दौरान डीएम ने आईजीआरएस से संबंधित मामलों को त्वरित निस्तारित करने का निर्देश दिया। उन्होंने ईंट भट्ठों से रायल्टी वसूलने और अवैध भट्ठों की जांच के लिए खनन अधिकारी को निर्देश दिया। वहीं नौबतपुर में वन विभाग के अधिकारियों द्वारा अवैध धन उगाही की शिकायत आने पर नाराजगी जताई और सदर एसडीएम को जांच के निर्देश दिए। साथ ही तहसीलों में पांच वर्ष से अधिक समय से लंबित मुकदमों के निस्तारण के लिए सभी एसडीएम को निर्देश दिया। कहा कि नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में पॉलिथीन बेचने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाय। इस दौरान डीएम ने कम राजस्व वसूली पर एआरटीओ, खनन, औषधि प्रशासन, वाणिज्य कर और वन विभाग के अधिकारियों से कड़ी नाराजगी जाताई और लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व वसूली करने का निर्देश दिया। जिला पूर्ति अधिकारी को जनपद में घटतौली की शिकायत न आए इसके लिए टीम बनाकर पेट्रोल पंपों व कोटेदारों के गोदामों का निरीक्षण कर कार्रवाई करें। जिला आबकारी अधिकारी द्वारा लक्ष्य के सापेक्ष कम वसूली करने पर नाराजगी प्रकट करते हुये कहा कि आबकारी निरीक्षक द्वारा मदिरा व भांग की दुकानों का निरीक्षण कराना सुनिश्चित करें। बैठक में अपर जिलाधिकारी बच्चालाल, एआरटीओ डा. दिलीप गुप्ता, विजय प्रकाश सिंह, एसडीएम सदर अभिषेक गोयल, आनंद वर्धन, दिप्तीदेव, आशीष कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

02-एसडीएम तहसील मुख्यालय छोड़े तो होगी कार्रवाई-डीएम
चंदौल। डीएम नवनीत सिंह चहल ने सोमवार को जनपद के सभी तहसीलों के एसडीएम संग कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि शिकायत आ रही है कि एसडीएम कार्यालय बंद होने के बाद तहसील मुख्यालय छोड़ दे रहे हैं। चेताया कि आगे शिकायत मिली तो कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी भी हाल में तहसील मुख्यालय न छोड़ें। जनता की समस्याओें को प्राथमिकता के आधार पर निबटाएं।
डीएम ने कहा कि ठंड को देखते हुए सभी चिन्हित स्थलों पर अलाव जलाने की सभी तैयारिया पूरी कर लें। सार्वजनिक स्थानों, चौराहों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों को चिह्नित कर वहां अलाव जलाने की व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। ताकि राहगीरों, यात्रियों और रात में लोगों को परेशानी न उठानी पड़े। उन्होंने सभी एसडीएम को हिदायत दी कि ठँड तेज हो गई है। तहसील स्तर पर जरूरी स्थानों पर अलावा की व्यवस्था कर लें। इसमें लापरवाही यर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

03-लाभार्थियों केआवंटित बजट पर चर्चा
चंदौली। समाज कल्याण विभाग की ओर से सोमवार को कलेक्ट्रेट में जनपद स्तरीय अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें अनुसूचित जाति, जनजाति( अत्याचार निवारण) से संबंधित लाभार्थियों को प्रदान की गई आर्थिक सहायता एवं आवंटित बजट पर चर्चा की गई। मुख्य विकास अधिकारी डा.एके श्रीवास्तव ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि उत्पीड़न से संबंधित कोई भी प्रकरण लंबित न रहे। अऱ्गर शिकायत मिली तो संबंधित के के खिलाफ कार्रवाई तय है। समाज कल्याण अधिकारी आरे सिंह ने कहा वित्तीय वर्ष 2018-19 में पीडितों को 48 लाख 93 हजार 750 रुपये की धनराशी प्रदान की गयी। साथ ही साधारण मारपीट में 117 पीडितों को 85 लाख 53 हजार 750 रुपये की सहायता दी गई।ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें