फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी के दो वर्ष पूरे होने पर कांग्रेसियों ने दिया धरना

विज्ञापन
विरोध किया
विज्ञापन

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। देश में नोटबंदी के दो वर्ष पूरे होने पर शहर कांग्रेस कमेटी ने रविवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जुलूस निकाला और रेलवे ओवरब्रिज केे समीप शास्त्री पार्क में धरना प्रदर्शन किया। नोटबंदी को देश का सबसे बड़ा सुनियोजित घोटाला बताया। कहा कि सरकार के इस निर्णय से देश विकास के मामले में पिछड़ गया।
विज्ञापन

सुबह काली महाल स्थित कार्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्र हुए। यहां से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी खिलाफ नारे लगाते जुलूस निकाला। नगर भ्रमण करते हुए जुलूस शास्त्री पार्क पहुंचा और यहां धरना-प्रदर्शन में तब्दील हो गया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि नोटबंदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया एक सुनियोजित घोटाला है। इससे देश की अर्थव्यवस्था, आरबीआई चरमरा गई है। महंगाई चरमसीमा पर है, अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमत कम होने के बावजूद भी भारत में तेल के दाम आसमान छू रहे हैं। कहा कि नोटबंदी का उद्देश्य काला धन को समाप्त करना बताया गया लेकिन कालाधन नहीं मिला। भारतीय अर्थव्यवस्था में गिरावट आई। बैंकों का एनपीए बढ़ता जा रहा है , आरबीआई. असहाय हो गई है। डालर की तुलना मे रुपये की गिरावट नोटबंदी की देन है। धरना-प्रदर्शन में रामजी गुप्ता, बृजेश गुप्ता, शाहिद तौसिफ, नंदगोपाल सिंह, डॉ. आनंद श्रीवास्तव, विजय कुमार गुप्ता, नवीन पांडेय, सतपाल सिंह, राकेश सिंह, कन्हैया केशरी, दशरथ चौहान, राकेश चौहान, संजय मिश्रा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें