फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जामेश्वर महादेव के दर्शन के लिए उमड़ी महिलाओं की भीड़ृ

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सकलडीहा। स्थानीय कोतवाली के जामेश्वर महादेव मंदिर में गुरुवार को शिवलिंग के दर्शन के लिए हजारों महिलाओं की भीड़ जुटती है। इसको लेकर मंदिर व्यवस्थापकों ने तैयारी शुरू कर दी है। वहीं दर्शन के लिए महिलाओं का जमावड़ा होने लगा है।
विज्ञापन

वर्षो पूर्व गाजीपुर के सुखजलाल अग्रहरी घोड़े पर सवार होकर चंदौली की ओर जा रहे थे। जामडीह गांव के पास नींद आने पर एक पीपल के पेड़ के नीचे सो गये। स्वप्न में महादेव का दर्शन होने पर सुखलाल अग्रहरी ने पीपल की पेड़ के नीचे खुदाई कराया। यहां पर शिवलिंग दिखाई देने पर मंदिर का निर्माण कराया। तभी अग्रहरी को एक पुत्र को प्राप्ति हुई। तभी से दीपावली के दूसरे दिन पुत्र रत्न की प्राप्ति के लिए महिलाएं शिव सरोवर में स्नान कर जामेश्वर महादेव का दर्शन पूजन करती हैं। इस संबंध में सीओ त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि सुरक्षा में पुलिस की पर्याप्त व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें