फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआरएम ने सकलडीहा स्टेशन में जाना यात्री सुविधाओं का हाल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सकलडीहा। रेल राज्य मंत्री के 21 अक्तूबर को स्थानीय रेलवे स्टेशन पर फूट ओवरब्रिज की नींव रखने के कार्यक्रम की तैयारी के मद्देनजर शनिवार को दानापुर के मंडल रेल प्रबंधक रंजन प्रकाश ठाकुर ने अधिकारियों संग रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान स्टेशन पर इलेक्ट्रानिक घंड़ी, शौचालय, साफ सफाई के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों को यात्री सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया।
चंदौली सांसद और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेन्द्रनाथ पांडेय के प्रयास के बाद सकलडीहा और धीना रेलवे स्टेशन पर रेलवे ने ओवरब्रिज निर्माण का निर्णय लिया है। 21 अक्तूबर को सकलडीहा रेलवे स्टेशन पर समारोहपूर्वक रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्रनाथ पांडेय फूटओवर ब्रिज की नींव रखेंगे। इसकी तैयारी तेजी पर है। इसी के मद्देनजर दानापुर मंडल रेल प्रबंधक रंजन प्रकाश ठाकुर विशेष सैलून से 11 बजकर 42 मिनट पर स्थानीय रेलवे स्टेशन पहुंचे। यहां उन्होंने प्लेटफार्म, शैचालय की साफ सफाई, स्टेशन अधीक्षक कक्ष की स्थिति को देखा। उन्होंने स्टेशन की इलेक्ट्रानिक घड़ी ठीक कराने के साथ आस पास की साफ सफाई मुकम्मल रखने के लिए अधिकारियों को हिदायत दी। इस दौरान डीआरएम रंजन प्रकाश ठाकुर ने बताया कि सकलडीहा, धीना सहित सात स्टेशन व हाल्ट का सुंदरीकरण और फुटओवर ब्रिज का निर्माण कराया जाना है। 21 अक्तूबर को इसका शिलान्यास किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान सीनियर डीसीएम विनोद कुमार, सीनियर डीईएन थ्री अख्तर अली, सीनियर डीईएन सुजीत झा, आरपीएफ असिस्टेंट कमांडेंट अशोक खोत्रे ,इंसपेक्टर राकेश कुमार, स्टेशन अधीक्षक सुधीर कुमार, शैलेन्द्र कुमार, स्टेशन टिकट बुकिंग सुपरवाइजर संजय कुमार, सुरज,गोरखनाथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सकलडीहा। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर शनिवार को निरीक्षण करने पहुंचे डीआरएम दानापुर मंडल रंजन प्रकाश ठाकुर उस समय मातहतों पर धनाराज हो गए जब उन्होनें प्लेटफार्म पर साइकल सवार को जाते हुए देख लिया। उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियां को निर्देश दिया कि किसी भी बाइक व साइकिल सवार को प्लेटफार्म पर देखते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई करें।

सकलडीहा। रेलवे स्टेशन के समीप लगे दुकानों को डीआरएम के निरीक्षण के मद्देनजर अभियान चलाकर हटा दिया गया।
कृष्ण मुरारी मिश्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें