फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा ही निकाल सकती है देश की तरक्की का रास्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। समाजवादी पार्टी जिला इकाई की बैठक शुक्रवार को मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय में हुई। इसमें संगठन के मजबूत करने एवं चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर चर्चा की गई। साथ ही नव नियुक्त प्रदेश प्रवक्ता मनोज सिंह काका के प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।
विज्ञापन

इस दौरान वक्ताओं ने कहा सपा ही देश की तरक्की और विकास का रास्ता निकाल सकती है। जो सपा की सरकार में कार्य हुए हैं, उसी को भाजपा अपना कार्य बता कर फूले नहीं समा रही है। आज प्रदेश व देश के हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। जीएसटी और नोटबंदी में देश की अर्थव्यवस्था को पूरी तरह से चौपट कर दिया है। महंगाई और बेरोजगारी तेजी से बढ़ी है। इससे लोग परेशान हैं। इस अवसर पर अनिल यादव, बाबू लाल यादव, अनिल मिश्रा, डॉ. वीरेंद्र बिंद, चंद्रभानु यादव, राजा खां, जय प्रकाश यादव ,वीरेंद्र यादव, सुदामा यादव, गुलाब चंद्र, राम सिंह चौहान, कमलेश पति कुशवाहा उपस्थित थे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर व संचालन नफीस अहमद गुड्डू ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें