चकिया। वन्य प्राणी सप्ताह के तहत शनिवार को काशी वन्य जीव प्रभाग के चकिया/राजपथ रेंज की ओर से वन्य जीव संरक्षण सप्ताह का आयोजन वन विश्राम गृह दिलकुशा में किया गया। इसमें बच्चों की वन्य जीव संरक्षण एवं संवर्धन विषय पर चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौर विजेता छात्रों को पुरस्कृत किया गया।
वन्य जीव संरक्षण सप्ताह के दौरान बच्चों को संबोधित करते हुए चकिया के वन क्षेत्राधिकारी ताराशंकर यादव ने कहा कि वन्य जीवों का अस्तित्व मानव के लिए अत्यंत आवश्यक है। इससे सह अस्तित्व की भावना प्रकट होती है। उन्होंने कहा कि बढ़ती आबादी के कारण वन्य जीवों का प्रवास असुरक्षित हो रहा है। इसे बचाने के लिए सभी को आगे आना होगा। उन्होंने बच्चों को वन्य जीवों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए आगे आने को प्रेरित किया।
चित्रकला प्रतियोगिता में सातवीं कक्षा आशीष कुमार प्रथम, आठवीं के अंशु गोड़ द्वितीय और आठवीं के अंशिका कुमारी तृतीय रहे। निबंध प्रतियोगिता जूनियर वर्ग में सातवीं के नितीश खरवार प्रथम, आठवीं के आकाश कुमार द्वितीय तथा सातवीं के रिचा चौहान तृतीय स्थान प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता सीनियर वर्ग में दसवीं के कशिश राय, नौवीं के विवेक और दसवीं के हिमांशु केशरी क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। इस अवसर पर विजेता बच्चों को वन क्षेत्राधिकारी ने पुरस्कृत किया। इस दौरान उप रेंजर रामगति राय, रविकुमार दुबे, वनदरोगा संतोष कुमार राय, हरिशंकर मिश्रा, वनरक्षक जयप्रकाश यादव, सुरेन्द्र राव, शमीम खां, अभिषेक कुमार, सुनील विक्रम सिंह, मट्टर यादव, लालबहादुर मौजूद रहे।
चहनिया। क्षेत्र मजिदहा के बावन बिगहवा पोखरे पर वन विभाग की ओर से शनिवार को वन्यजीव संरक्षण के लिए कार्यक्रम चलाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
उन्होंने कहा कि वन जीवों का संरक्षण जरूरी है क्योंकि पर्यावरण को स्वच्छ रखने में इनकी भूमिका महत्वपूर्ण होती है। प्रदेश सरकार कई प्रकार की योजनाओं का संचालन कर इनके संरक्षण करने का कार्य कर रही है। गौरैया इनमें सबसे महत्वपूर्ण पक्षी है। इस मौके पर वन रेंजर खलीक अहमद व अन्य उपस्थित रहे। ब्यूरो