फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन योजना निर्माण अभियान की तय हुई रूपरेखा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंदौली। जिले में जन योजना निर्माण अभियान की शुरुआत 2 अक्तूबर से होगा। यह साल के अंत तक चलेगा। इसके तहत ‘हमारी योजना, हमारा विकास’ के सिद्धांत पर ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों का खाका तैयार किया जाएगा। बुधवार को सीडीओ डॉ. अभय श्रीवास्तव ने विकास भवन सभागार में अधिकारियों संग बैठक इसकी रूपरेखा तय किया। साथ ही अभियान को सफल बनाने के दिशा में कार्य करने की अफसरों को हिदायत दी।
विज्ञापन

बैठक में सीडीओ ने कहा कि ग्राम पंचायतों के सर्वांगीण विकास के लिए जन योजना निर्माण अभियान संचालित किया जा रहा है। इसके तहत वित्तीय वर्ष 2019-20 में ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों का खाका तैयार किया जाएगा। ग्राम पंचायतों के विकास के लिए गांवों में आवश्यकताओं व संसाधनों का चिह्निकरण करने के साथ ही विकास की रूपरेखा तैयार की जानी है। कहा कि अधिकारियों की टीम गांवों में जाकर खुली बैठकों का आयोजन कराएगी। इस दौरान गांवों का भौतिक सत्यापन करने के साथ ही ग्रामीणों के सुझाव के आधार पर कार्य योजना तैयार कराई जाएगी। कार्ययोजना को प्लान प्लस एप्लिकेशन पर अपलोड किया जाएगा। इसके अलावा अभियान के प्रचार-प्रसार को जनपद स्तर पर कार्यशाला व गोष्ठियों का भी आयोजन किया जाएगा। इसमें योजना के बारे में चर्चा की जाएगी। इसके अलावा ग्राम पंचायतों में वाल पेंटिंग, रैली, वार्ड वार बैठक, नुक्कड़ नाटक आदि के जरिए भी लोगों को जागरूक किया जाएगा। इस दौरान डीडीओ पद्मकांत शुक्ला, पीडी सुशील कुमार, बीडीओ एमपी चौबे, डीसी मनरेगा धर्मजीत सिंह, डीआईओएस डॉ. विनोद कुमार राय, बीएसए भोलेंद्र प्रताप सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें