फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रांतीय महामंत्री को कराया समस्याओं से अवगत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रीयल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के सदस्यों की बैठक शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। जिसमें कर्मचारियों ने संगठन के प्रांतीय महामंत्री श्रीनाथधर दुबे के सामने अपनी समस्याओं को रखा तथा 13 सूत्री मांगों को पूरा कराने के लिए मुख्यमंत्री के समक्ष रखने की मांग की। जिसपर प्रांतीय महामंत्री ने कर्मचारियों के साथ खड़ा रहने और उनके लिए संघर्ष करने आश्वासन दिया।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए कलेक्ट्रेट संध के जिलाध्यक्ष जफर अहमद ने कहा कि कलेक्ट्रेट और तहसिलों में कई पद रिक्त पड़े है। जिससे कर्मचारियों पर अधिक कार्य करने का दबाव बना रहता है। वहीं उच्चस्त अधिकारी भी काम समय से संपन्न करने का दबाव बनाते है। जिससे कर्मचारियों को मानसिक दबाव झेलना पड़ता है। कहा कि कलेक्ट्रेट में कर्मचारियों की नियुक्ति के लिए कोई भी अधिकारी पहल नहीं कर रहा है। साथ ही जिलाध्यक्ष ने संगठन द्वारा प्रस्तावित 13 सूत्री मांगों को भी प्रांतीय महामंत्री के सामने रखा। कर्मचारियों को संबोधित करते हुए प्रांतीय महामंत्री श्रीनाथधर दुबे ने कहा कि वह संगठन के लोगों के साथ खड़े है और उनकी समस्याओं को प्रदेश संगठन के सामने रखेंगे। कहा कि संगठन के द्वारा कलेक्ट्रेट के कर्मचारियों की कमी और उनकी समस्याओं को सीएम को अवगत कराया जाएगा। कहा कि कर्मचारियों का शोषण या उत्पीड़न होने पर संगठन उनके साथ खड़ा रहेगा और संघर्ष भी करेगा। इस दौरान इम्तियाज अहमद, धीरेंद्र सिंह, रामप्रसाद, श्रवण कुमार, विपिन लाल श्रीवास्तव, कृष्ण मोहन लाल श्रीवास्तव, अमित कुमार, पूनम दुबे, आनंद कुमार, कृष्ण कुमार श्रीवास्तव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें