फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेयरमैन और ईओ पर लगाया धांधली का आरोप, किया बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। विकास कार्यों को मूर्त रुप देने के लिए आयोजित नगर पंचायत की बैठक शनिवार को काफी हंगामेदार रही। सदस्यों ने चेयरमैन और ईओ पर उनकी उपेक्षा करने और दिए गए प्रस्तावों को लंबित रखने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की और बैठक का बहिष्कार किया। सदस्य पिछली बैठकों में पारित प्रस्तावों पर कार्रवाई न होने पर नाराज थे। चेयरमैन पर विकास कार्यों में रुचि नहीं लेने और ईओ द्वारा मनमाना कार्य करने का आरोप मढ़ा।
विज्ञापन

सदस्यों ने बैठक के दौरान कहा कि बिना टेंडर के ही नगर के कई वार्डों में मिट्टी भराई का कार्य कराया गया है। जिसकी जांच हुई तो लाखों रुपये का बंदर बाट करने का खेल उजागर हो सकता है। वहीं नगर पंचायत की ओर से नगर में लगवाई गई 250 एलईडी लाइटों में भी घपला करने का आरोप लगाया। सदस्यों ने आरोप लगाया कि पिछली बैठक में हर वार्ड में छह-छह एलईडी लाइट लगाने के प्रस्ताव पारित किया गया था। आठ माह बीत जाने के बाद भी किसी भी वार्ड में हैंडपंप नहीं लगाए गए। सफाई व्यवस्था काफी खराब है। सफाई प्रभारी व कर्मी मनमाना काम कर रहे हैं। स्थिति यह है कि नाले व नालियां जाम हैं। इससे बरसात के समय जलभराव हो जा रहा है। आवागमन में नगरवासियों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। सदस्यों ने कहा कि अध्यक्ष और ईओ में तालमेल का अभाव है। इससे नगर में विकास कार्य पूरी तरह से ठप हैं। नपं अधिकारी व कर्मचारी सिर्फ लूट-खसोट करने का काम कर रहे हैं। इसपर अंकुश नहीं लगाया गया तो इसके गंभीर परिणाम होंगे। चेयरमैन रविद्रनाथ ने कई बार सदस्यों को समझाने और नई कार्य योजना के संबंध में चर्चा करने का प्रयास किया। लेकिन सदस्य उनकी बातों को दरकिनार कर दिए और नारेबाजी करते हुए बैठक का बहिष्कार कर दिया। बैठक के दौरान ईओ राजेंद्र प्रसाद, सदस्य अशोक साव, विजय जायसवाल, उपेंद्र तिवारी, बबलू सोनी, जमशेद खान, रोशन यादव, संतोष गुप्ता, अर्चना, मुन्ना, मीता प्रजापति, महेश कश्यप, राजू यादव, रामचंद्र कटारिया व लिपिक इकबाल अहमद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें