फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभिन्न ट्रेनों के पैंट्रीकार से वसूले 60 हजार जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
मुगलसराय। स्टेशन निदेशक हिमांशु शुक्ला के नेतृत्व में गुरुवार को दिन भर विभिन्न ट्रेनों के पैंट्रीकार की जांच पड़ताल की। इस दौरान पैंट्रीकार में गंदगी मिलने, मैनेजर और स्टाफ द्वारा यूनिफार्म न पहनने पर साठ हजार रुपये का जुर्माना वसूला। इस चेकिंग अभियान से खलबली की स्थिति रही।
विज्ञापन

सबसे पहले स्टेशन निदेशक के नेतृत्व में टीम ने गुरुवार की सुबह अप सियालदह अजमेर एक्सप्रेस ट्रेन के पेंट्रीकार की जांच की। यहां व्यापक गंदगी मिलने पर दस हजार रुपये का जुर्माना वसूला। इसी तरह फरक्का एक्सप्रेस ट्रेन में गंदगी मिलने पर ढाई हजार रुपये वसूले। इसी तरह शाम की पाली में पटना लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस के पेंट्रीकार की जांच की तो इसमें दूसरे ब्रांड का पानी मिला। इसे जब्त कर चालीस पेटी रेल नीर चढ़ाया गया। पेेंट्रीकार में गंदगी मिलने पर दस हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। इसी तरह आनंद बिहार सियालदह वेस्ट बंगाल संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के पेंट्रीकार मैनेजर पर दस हजार रुपये, सिकंदराबाद दानापुर सिकंदराबाद सुपरफास्ट एक्सप्रेस से दस हजार रुपये जुर्माना वसूला। पूर्वा एक्सप्रेस से तीन हजार, महाबोधि एक्सप्रेस से 2500 रुपये जुर्माना वसूला। चेकिंग टीम में सीएसजी अशोक अनिल, सीआईटी आफताब आलम, डिप्टी एसएस कमर्शियल एएन प्रसाद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें